logo

आवारा कुत्ते ने 3 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर से बाल सहित नोच डाली चमड़ी; गई जान

DOG00241.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्ते ने तीन साल की एक मासूम बच्ची पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र मोहजमा गांव का बताया जा रहा है। 
मृतक बच्ची की पहचान कमलेश सहनी की पुत्री शिवानी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी, तभी अचानक एक कुत्ते ने उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची पूरी तरह से घायल हो  गई। 
मृतक बच्ची की पहचान मोहजमा गांव निवासी कमलेश सहनी की पुत्री शिवानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अचानक दौड़ते हुए आए कुत्ते ने उसके सिर पर बेरहमी से हमला कर दिया। और बाल समेत चमड़ी नोंच डाला। हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
पारू थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने जानकारी दी कि कुत्ते के हमले में बच्ची की मौत की सूचना मिली है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं गांव वालों का कहना है कि मोहजमा गांव में आवारा कुत्तों का झुंड लगातार सड़कों पर घूमता रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update muzaffarpur news muzaffarpur khabar muzaffarpur update Stray Dogs street dogs