logo

रील्स बनाने के चक्कर में 3 दोस्तों ने नदी में लगाई छलांग, 2 की मौत

DOOB2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रील्स बनाने के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूब गये, जिसमें से दो की मौत हो गई। मामला नरकटियागंज के बसंतपुर गांव के पास करताहा नदी का है। जहां नदी में छलांग लगाकर रील्स बनाने गए चार छात्रों में तीन नदी में डूब गए, जिसमें दो किशोरों की मौत हो गई है। ग्रामीण गोताखोरों के करीब 4:30 घंटे के प्रयास के बाद डूबे दोनों किशोरों का शव करीब 11 बजे रात को नदी से निकाला गया। मृत किशोरों की पहचान छरदवाली तिवारी टोला के निवासी सचिन कुमार (15) और प्रिंस कुमार (16) के रूप में की गई है। तीसरा किशोर अंकित पांडे को जैसे तैसे नदी से निकला गया। उसकी भी हालत काफी गंभीर है। उसका स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज चल रहा है, जबकि चौथा किशोर हिमांशु कुमार (15) तैरना नहीं जानता था। इसलिए उसने नदी में छलांग नहीं लगाई। 


गोताखोरों ने शव निकाला
ग्रामीणों को घटना की सूचना मिली तो लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पहुंचे। साठी थानाध्यक्ष धीरज कुमार के साथ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे। नदी में डूबे दोनों किशोर की तलाश ग्रामीण कर रहे थे। इस दौरान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ग्रामीण गोताखोरों ने उनका शव निकाला। दोनों किशोरों का शव देखकर उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। 


जहां छलांग लगाई वहां गहराई अधिक थी 
पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारो किशोर रील्स बनाने के लिए नदी के तट पर गए थे। बारी-बारी छलांग लगाकर रील्स बना रहे थे। इस क्रम में सचिन कुमार और प्रिंस कुमार तट से नदी में छलांग लगाए। वहां गहराई अधिक थी। जब वे डूबने लगे तो एक किशोर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। चुकी वह थोड़ा बहुत तैरना जानता था। लेकिन वह भी डूबने लगा। किसी तरफ अपनी जान बचाकर पानी से बाहर निकला।