logo

बेतिया में 3 सिलेंडर ब्लास्ट, आधे दर्जन लोग झुलसे; 4 दुकानें जलकर खाक

heherf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बेतिया से भयानक हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है, जहां जिले के मझौलिया में एक मिठाई की दुकान में एक साथ तीन गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। घटना मझौलिया के चीनी मिल के ठीक सामने वाले पुराने पोस्ट ऑफिस के पास हुई है। इस विस्फोट की आग ने देखते ही देखते चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं इस हादसे मने लगभग आधे दर्जन लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
घटन की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दुकानों में रखे तीन अन्य सिलेंडरों को बाहर निकाला, जिससे स्थिति और बेकाबू होने से बच गई। लेकिन तन तक काफी नुकसान हो चुका था। 
बताया जा रहा है कि आशीष मिष्ठान भंडार में मिठाई बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। और आग इतनी तेजी से फैली कि पास की अन्य दुकानों तक पहुंच गई। जिसके बाद एक-एक कर तीन गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में आशीष मिष्ठान भंडार के साथ-साथ सोनू अंडा दुकान, रहमतुल्लाह का सैलून और एक अन्य दुकान भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं इस विस्फोट में आग की वजह से लाखों रुपये का सामान जल गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में हट गई है। 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar latest news betia news betia khabar