द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस काफी सख्त दिखाती दे रही है और लगातार छापेमारी भी कर रही है। इसी बीच एक बड़ा मामला गया से आया है, जहां गया के कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान एक बाइक सवार के पास से पुलिस के द्वारा 19.95 लाख रुपए नगदी बरामद की गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में टावर चौक के पास पुलिस बीती शाम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवारों को रोका गया। जिनकी पहचान धीरज कुमार और शुभम कुमार के रूप में हुई है। जांच में दोनों के पास से एक बैग बरामद किया गया जिसमें 19.95 लाख रुपए पड़े हुए थे। .jpeg)
यह जांच अभियान गया एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। और इसी जांच अभियान के अंतर्गत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। .jpg)
पैसे बरामद होने के बाद पुलिस ने तुरंत फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को सूचित किया। वहीं बरामद राशि 10 लाख रुपये से अधिक होने के कारण इनकम टैक्स विभाग को भी सूचित किया गया। एफएसटी और इनकम टैक्स विभाग अब संयुक्त रूप से इस मामले की जांच करने में जुट गई हैं।