logo

राहुल गांधी का NDA पर हमला, बोले- बिहार सरकार का रिमोट कंट्रोल नीतीश नहीं PM मोदी और अमित शाह के पास है

RAHUL12.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियाँ लगातार प्रचार-प्रसार में जुटे हुए है। कई बड़े नेता भी बिहार दौरे पर हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी नालंदा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने NDA की सरकार पर हमला बोला और कहा कि "बिहार में सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं। सरकार मोदी और अमित शाह चलाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा को एक फिर शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाया जाएगा।

वहीं राहुल गांधी ने आगे कहा "दो भारत हैं, एक अडानी, अंबानी और मोदी का और दूसरा भारत आपका और मेरा है। इस दूसरे भारत में आप कुछ भी कर लें, आपको रोजगार नहीं मिलेगा क्योंकि पीएम मोदी चाहते हैं कि अडानी और अंबानी जैसे लोग बिहार के लोगों को चीन के उत्पाद बेचें।" राहुल ने कहा, "बिहार के अस्पतालों में लोग जीने नहीं, मरने जाते हैं। ये है आपकी सरकार की सच्चाई।"
उन्होंने युवाओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा बिहार का युवा सपना देखता है कि इंजीनियर बनूंगा, डॉक्टर बनूंगा। मां- पिता के पास जाता है और कहता है कि मुझे पढ़ाई करनी है। लेकिन महीनों की मेहनत के बाद परीक्षा के एक दिन पहले पेपर लीक हो जाता है और बिहार का इमानदार युवा देखता रह जाता है। 
उन्होंने मोदी को लेकर कहा कि मोदी छठ पूजा का ड्रामा कर रहे, वे यमुना के बजाय स्विमिंग पुल में नहाते हैं। वे वोट हासिल करने के लिए छठ पूजा का नाटक कर रहे हैं और वे वोट पाने के लिए मंच पर भी नाच सकते हैं। उनको छठ पूजा और बिहार की परम्परा से कोई मतलब नहीं हैं, उनका मकसद केवल वोट हासिल करना है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news NDA news BJP news narendra modi amit shah news rahul gandhi news congress news nalanda news