logo

हर परिवार में एक सरकारी नौकरी के वादे पर PK ने कसा तंज, बोले- या तो तेजस्वी मुर्ख हैं या बिहार को बना रहे हैं

pk_tejashwi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियाँ अब जोरदार तैयारियों में दिखाई दे रहा है। सभी अपने चुनावी वादे लेकर आने शुरू कर चुके हैं। जिसमें तेजस्वी ने भी हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जिस पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने अब तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव बताये कि सवा 3 करोड़ सरकारी नौकरी वह कैसे देंगे? हर घर नौकरी के वादे को उन्होंने झूठा बता दिया है। 
प्रशांत किशोर ने आगे कहा है कि "बिहार में अभी 26 लाख सरकारी नौकरियां हैं। लेकिन तेजस्वी यादव हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा कर रहे हैं, ऐसे में बिहार के सवा तीन करोड़ लोगों को नौकरी कैसे देंगे। तेजस्वी यादव से बड़ा झूठ बोलने वाला व्यक्ति इस धरती पर कोई नहीं है।"
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को यहां तक कह दिया कि "या तो तेजस्वी यादव मूर्ख हैं या फिर पूरे बिहार को मूर्ख बना रहे हैं।"
आपको बता दें कि चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया था कि उनकी सरकार बनते ही 20 दिन में सरकारी नौकरी के लिए रिपोर्ट पेश किया जायेगा और 20 महीनों के अंदर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे दी जाएगी। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election bihar politics bihar election news  seat sharing news india alliance news goverment job prashant kishor tejaswi yadav rjd newstejashwi yadav