द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच समस्तीपुर में आयोजित जनसभा में नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी के तत्कालीन सरकार पर हमला बोला और कहा "उन लोगों ने महिला के लिए कोई काम किया था? उसको हटना पड़ा तो अपनी पत्नी को सीएम बनवा दिया। यही सब तो धंधा करता है। वो लोग परिवार के लिए काम करता है। हमारे यहां देखिए, कोई परिवार के लिए काम करता था। दो बार गलती हुआ था। फिर हमने उनको (राजद) सरकार से हटा दिया। वो लोग जहां है, वहीं रह जाएगा।"
नीतीश ने समस्तीपुर की जनता से वोट मांगे हुए कहा कहीं भी "उधर-उधर वोट मत दीजिएगा, पांच पार्टी हैं NDA में, सबको वोट दीजिएगा। सबको माने इन सबके कैंडिडेट को वोट कीजिएगा। सीएम नीतीश ने आगे कहा "जदयू के सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी, वहीं महेश्वर हजारी और अश्वमेघ देवी समेत NDA के 10 उम्मीदवार हैं। आपको इन सबको वोट करना है।"