द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशासनिक गतिविधियाँ काफी तेज हो गई है। इसी बीच आज नीतीश कैबिनेट की एक महत्वूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। वहीं युवाओं से किए गए 1 करोड़ नौकरी और रोजगार के ऐतिहासिक वादे को जमीनी रूप देने के लिए तीन नए विभाग बनाने की योजना बना रही है। जिस पर आज सरकार की स्वीकृति मिल सकती है। 
सूत्रों के अनुसार, ये विभाग रोजगार सृजन, कौशल विकास, और उद्यमिता को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। नई सरकार बनने के बाद से यह दूसरी कैबिनेट की बैठक है। इससे पहले हुए बैठक में कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगी थी।