द फॉलोअप डेस्क
लखीसराय में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 30 से अधिक पिस्तौलें बरामद की गई हैं और 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार तस्कर मुंगेर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जिसमें प्रेम कुमार उर्फ पप्पू यादव, बिट्टू कुमार उर्फ मोहम्मद खान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद राज उर्फ राजू शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध धंधे के बारे में और जानकारी मिल सके।
लखीसराय में पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है, जिसमें 30 से अधिक पिस्तौलें बरामद की गई हैं। इस खुलासे में मौके से 6 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार कारीगरों से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध धंधे के बारे में जानकारी मिल सके। .jpg)
मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय में एसटीएफ और सूर्यगढ़ा पुलिस ने शनिवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सैदपुरा पंचायत अंतर्गत आनंदपुर गांव में छापेमारी की और अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से पुलिस ने हथियार बनाने की सामग्री, पेंचकश, पिलास, हथौड़ी, कटर सहित कई अन्य सामान बरामद किये हैं। वहीं आगे की जांच में जुट गई है।