logo

पत्रकार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार ने जताई पुरानी रंजिश की आशंका

FIRING1815.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कुछ अपराधियों ने पत्रकार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार आदित्य चौधरी के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई है। अचानक हुई इस गोलीबारी के समय पत्रकार का परिवार घर में ही मौजूद था। 
मामले की सूचना तत्काल पुलिस दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही दो लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार इसी वर्ष पत्रकार आदित्य चौधरी के परिवार के में दो सदस्यों की हत्या हो गई थी। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। विजय कुमार सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद इस हत्याकांड में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं गोलीबारी के बाद से पत्रकार के परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news muzaffarpur news muzaffarpur khabar firing news