द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल किये गए हैं। जिसमें से नरकटियागंज से शाश्वत केदार पांडे, किशनगंज से कमरुल होदा, कस्बा से इरफान आलम, पूर्णिया से जितेंद्र यादव और गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है। .jpg)
बता दें कि इसके पहले कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। हालांकि महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे का विवाद नहीं सुलझ सका है। लेकिन भी पार्टियाँ लगातार अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने में जुटी हुई है। वहीं राजद और कांग्रेस आपस में लड़ती नजर आ रही है, 5 ऐसी सीटों पर दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, जिससे एक बड़ा विवाद देखने को मिल सकता है।