logo

BJP ने ऑफर किया LJP (R) को 26 सीटें, MLC और राज्यसभा सीट, चिराग 35 सीटों पर अड़े

chirag_paswan2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के 5 दिन बाद भी NDA में सीट शेयरिंग का मुद्दा नहीं सुलझ सका है। लोजपा (र) प्रमुख चिराग पासवान ने अपनी 40 सीटों की मांग भी कम कर दी है। उन्होंने भाजपा से अब 35 सीटों की मांग रखी है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने NDA के इस घटक दल को 26 सीटों के अलावे भविष्य में एक-एक एमएलसी और राज्यसभा सीट देने का आश्वासन दिया है। 
लेकिन फिर भी चिराग पासवान अपनी पार्टी द्वारा जीती गई पांच लोकसभा सीटों -हाजीपुर, जमुई, वैशाली, खगड़िया और समस्तीपुर में से प्रत्येक में कम से कम दो सीटों की मांग कर रहे हैं। जिससे अब उनके सहयोगी दलों में मौजूदा सीटों से चुनाव लड़ने को लेकर विवाद होता दिख रहा है। इनमें गोविंदगंज, मटिहानी और सिकंदरा विधानसभा सीट शामिल हैं, जो वर्तमान में भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पास हैं।
बता दें कि चिराग पासवान गोविंदगंज की सीट अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को देना चाहते हैं। वहीं ब्रह्मपुर सीट पार्टी नेता हुलास पांडे को उतारना चाहते हैं। लेकिन भाजपा अपने नेता संतोष राय को इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है, जो सीट वर्तमान में राजद के पास है। ऐसे में देखना यह होगा कि अब NDA इस विवाद को कैसे सुलझाती है, क्योंकि आज से पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं। 
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar trending news bihar election bihar politics bihar election news  NDA news seat sharing news PM narendra modi bjp LJP(R) chirag paswan news