logo

LIVE
बिहार विधानसभा चुनाव : दोपहर 3 बजे तक 60.40 फीसदी किया गया मतदान

BIHAR3212.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दोपहर 3 बजे तक 60.40 फीसदी किया गया मतदान

बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3:00 बजे तक 60.40% वोट डाले जा चुके हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज जिला 66.10% मतदान के साथ सबसे आगे है। 

जिलेवार वोटिंग प्रतिशत
पश्चिम चंपारण- 61.99%
पूर्वी चंपारण- 61.92%
शिवहर- 61.85%
सीतामढ़ी- 58.32%
मधुबनी- 55.53%
सुपौल- 62.06%
अररिया- 59.80%
किशनगंज- 66.10%
पूर्णिया- 64.22%
कटिहार- 63.80%
भागलपुर- 58.37%
बांका- 63.03%
कैमूर (भभुआ)- 62.26%
रोहतास- 55.92%
अरवल- 58.26%
जहानाबाद- 58.72%
औरंगाबाद- 60.59%
गया- 62.74%
नवादा- 53.17%
तथा जमुई में 63.33% मतदान हुआ है।

दोपहर 1 बजे तक 47.62 फीसदी हुआ मतदान 

दूसरे चरण में मतदान जारी है। इस बीच दोपहर 1 बजे तक 47.62 फीसदी मतदान है। वहीं कई जगहों पर मतदान का बहिष्कार भी किया गया है। निर्वाचन आयोग के जारी आकड़ों के अनुसार सबसे अधिक किशनगंज में 51.86 फिअस्दी मतदान दर्ज किया गया है।

जिलेवार वोटिंग प्रतिशत
पश्चिम चंपारण में 48.91%
पूर्वी चंपारण- 48.01%
शिवहर- 48.23%
सीतामढ़ी- 45.28%
मधुबनी- 43.39%
सुपौल- 48.22%
अररिया- 46.87%
पूर्णिया- 49.63%
कटिहार- 48.50%
भागलपुर- 45.09%
बांका- 50.07%
कैमूर (भभुआ)- 49.89%
रोहतास- 45.19%
अरवल- 47.11%
जहानाबाद- 46.07%
औरंगाबाद- 49.45%
गया- 50.95%
नवादा- 43.45%
तथा जमुई- 50.91% मतदान दर्ज किया गया है।
 

पश्चिमी चंपारण में ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

पश्चिमी चंपारण के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के गोबरहिया दोन गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने दो हफ्ते पहले ही मतदान बहिष्कार का ऐलान किया था। लेकिन प्रशासन को उम्मीद थी कि वोटिंग के दिन तक ग्रामीण किसी तरह मान जाएंगे। लेकिन ग्रामीण मतदान के दिन भी अपनी बात पर अड़े रहे। पोलिंग अधिकारी पोलिंग कराने के लिए बैठे रहे, लेकिन एक भी ग्रामीण अब तक वोट देने नहीं पहुचे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी इलाके में बेहतर सुविधाएं नहीं हैं। यहां तक कि बारिश के मौसम में चार महीने तक पूरा इलाका शहर से कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग गोद में ही दम तोड़ देते हैं, लेकिन हम चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते हैं।
उन्होंने आगे कहा "आज भी यहां के लोग बीमार को ले जाने के लिए चारपाई का सहारा लेते हैं। और इस समाधान के लिए हमने सबको पत्र भी लिखा, लेकिन जब चुनाव का समय आता है तो सभी दलों के नेता आते हैं और आश्वासन देकर हमारा वोट लेकर चले जाते हैं। जब हमको वोट देने का अधिकार मिला है, तो हमको वोट वहिष्कार करने का भी अधिकार है।"
 

प्रशांत किशोर ने किया मतदान

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। प्रशांत किशोर ने कोनार गांव के पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाला है।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने ई-रिक्शे से आकर डाला वोट

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष राजेश राम अपनी पत्नी और परिवार के साथ ई-रिक्शा पर बैठकर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और लोग इस बार बदलाव के लिये अपना वोट कर रहे हैं।

11 बजे तक 31.38 फीसदी मतदान 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान ने तेज रफ्तार पकड़ी है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11:00 बजे तक करीब 31.38% मतदान दर्ज किये गए हैं। 
जिलेवार वोट प्रतिशत
अररिया- 31.88%
अरवल- 31.07%
औरंगाबाद- 32.88%
बांका- 32.91%
भागलपुर- 29.08%
गया- 34.07%
जहानाबाद- 30.06%
जमुई- 33.69%
कैमूर- 31.98%
कटिहार- 30.83%
किशनगंज- 34.74%
मधुबनी- 28.66%
नवादा- 29.02%
पश्चिम चंपारण- 32.39%
पूर्णिया- 32.94%
पूर्वी चंपारण- 31.16%
रोहतास- 29.80%
शिवहर- 31.58%
सीतामढ़ी- 29.81%
 

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट से किया जीत का दावा

बिहार विधानसभा के दुसरे चरण के मतदान के बीच काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने मतदान के बीच अपनी जीत का दावा किया है और कहा है कि लोगों का मुझे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
ज्योति सिंह ने रोहतास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अच्छा मतदान हो रहा है। जितने भी लोगों से बात हुई है, अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि काराकाट की जनता ने पहले ही परिणाम सुना दिया है कि वह चुनाव जीत रही है। 14 नवंबर को जब नतीजे घोषित होंगे तो पता चल जाएगा।
उन्होंने इस दौरान उन्होंने उन तमाम लोगों से माफी भी मांगी, जिनके पास वह वोट मांगने नहीं पहुंच पाईं। उन्होंने कहा कि आज के दिन वह एक बार फिर सभी लोगों से अपील करना चाहेंगी कि उन पर भरोसा करें और एक मौका दें। पवन सिंह की पत्नी ने कहा कि प्रचार के दौरान जहां भी गईं, लोगों ने खूब प्यार और समर्थन दिया है। 

दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55 फीसदी लोगों ने किया मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान का आज दूसरा और आखिरी चरण है । आखिरी चरण के इस मतदान के लिए सुबह 7 बजे से बिहार की 122 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। दूसरे फेज में गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वोटिंग जारी है।  इस बीच सुबह 9 बजे तक 14.55 फीसदी वोटिंग हो चुकी है, सबसे ज्यादा वोटिंग गयाजी में 15.97 फीसदी और सबसे कम मधुबनी में 13.25 फीसदी वोटिंग हुई है।
 

लाइव अपडेट्स

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news