logo

बिहार चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, भोजपुर में जांच के दौरान बाइक सवार से 50 लाख कैश बरामद

MONEY.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में लगातार जाँच अभियान जारी है। इसी जांच अभियान के बीच शुक्रवार की शाम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के गांगी स्थित एसएसटी टीम ने जांच अभियान के दौरान एक बाइक चालक से करीब 50 लाख रुपए नकद बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार बरामद किये गए रकम एक हार्डवेयर कारोबारी का बताया जा रहा है। हालांकि फ़िलहाल आयकर विभाग की टीम मौक पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर भोजपुर एसपी ने जानकारी दी है कि गंगा एसएसटी टीम और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन की जांच की गई। जिसमें भारी मात्रा में नकदी बरामद किया गया। 
पुलिस के अनुसार जाँच अभियान के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका गया, जिसकी पहचान दीपक कुमार, पिता स्व कमेंद्र सिंह, थाना कोईलवर निवासी के रूप में हुई। वाहन और उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 50 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछने पर उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस ने आगे बताया कि यह कार्रवाई चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। ताकि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके। टीम ने कहा है कि चुनाव के दौरान अवैध धन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar kahabr update bihar election news bihar politics news bihar police news bhojpur news bhojpur khabar news cash seized in bhojpur news