द फॉलोअप डेस्क
बिहार सरकार ने नए साल के आगमन से पहले राज्य के आईपीएस अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को गृह विभाग ने कुल 43 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया। इसकी अधिसूचना गृह विभाग ने मंगलवार को जारी कर दी है। इस सूची में एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन का नाम सबसे प्रमुख है, जिन्हें डीजी (DG) में पदोन्नति मिली है।
इस प्रक्रिया में अधिकारियों के अलग-अलग स्तरों पर ध्यान रखते हुए विभाग ने कुल 8 डीआईजी को आईजी (IG) के पद पर प्रमोट किया है, जिनमें से 5 अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। इसके साथ ही, 12 अन्य आईपीएस अधिकारियों को सीनियर कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण प्रमोशन दिया गया है।.jpg)
सबसे बड़ा बदलाव एसपी रैंक के अधिकारियों में किया गया है, जहाँ 2012 बैच के 22 अधिकारियों को डीआईजी (DIG) का पद मिला है। इस सूची में आकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष और रवि रंजन कुमार जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। गृह विभाग के अनुसार, यह पदोन्नति विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा पर की गई है। सरकार का यह आदेश 1 जनवरी 2026 अथवा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा। लंबे समय से अटकी इस प्रोन्नति के बाद अधिकारीयों में खुशी का माहौल है। .jpeg)
इन 22 नए डीआईजी में मनोज तिवारी, अजय कुमार पांडे, सुशांत कुमार सरोज, डॉ। इनायमुत हक मेंगनू और आमिर जावेद जैसे अनुभवी नाम भी शामिल किये गए हैं। वर्तमान में ये अधिकारी आर्थिक अपराध इकाई (EOU), प्रशिक्षण संस्थानों और जिलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो अब उच्च स्तर पर अपनी सेवाएं देंगे।