logo

Covid-19 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव,  गुरुवार को लखनऊ से लौटीं थीं

WhatsApp_Image_2022-06-03_at_4_06_29_AM.jpeg

डेस्क: 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की खबर गुरुवार शाम आई थी। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी संक्रमित होने की खबर आ रही है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव 2 दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थीं और कल यानि गुरूवार को वापस लौटी थीं।


ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी
प्रियंका गांधी ने अपने संक्रमित होने की सूचना ट्वीट के जरिए दी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।


देश में फिर डरा रहा कोरोना
बता दें कि कोरोना ने देश में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4, 041 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कोरोना के एक्टिव केस 21 हजार 177 हो गए हैं। जिसमें 10 मरीजों की मौत भी हुई है। दिल्ली में गुरुवार को 373 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में तीन महीनें के बाद लगातार दूसरे दिन केस 1 हजार के पार दर्ज किया गया है। जिसमें से 1 मरीज की मौत हुई है।