logo

चतरा लोकसभा :  नाम वापसी के आखिरी दिन इस प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, कुल 22 प्रत्याशी मैदान में 

chatra.jpeg

रांची 
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। बताया कि दिनांक 26.04.2024 को अधिसूचना जारी के होने के बाद 03.05.2024 तक नामाकंन दाखिल करने की तिथि निर्धारित थी। इसमें कुल 31 उम्मीदवारों ने अपना नामाकंन दाखिल किया था। वहीं 04.05.2024 को स्क्रूटनी की तिथि निर्धारित थी। इसमें कुल 08 उम्मीदवारों का नामाकंन अलग-अलग कारणों से अस्वीकृत किया गया। आज नाम वापसी के आखिरी दिन जय प्रकाश सिंह भोगता ने अपना नामांकन वापस लिया। इस तरह शेष 22 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।  

ये उम्मीदवार हैं मैदान में 

काली चरण सिंह, भारतीय जनता पार्टी, कृष्णानन्द त्रिपाठी, इंडियन नेशनल काँग्रेस, नागमणि, बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार हैं। इसी तरह अर्जुन कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कर्मलाल उरांव, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), कामदेव डिहो राणा, राष्ट्रीय जन उत्कर्ष पार्टी, दर्शन गंझु झारखण्ड पार्टी, दुलेश्वर साव भारतीय जवान किसान पार्टी, विमल लकड़ा आंबेडरकराईट, पार्टी ऑफ इंडिया, महेश बांडो बहुजन मुक्ति पार्टी, लव कुमार पंडित, भागीदारी पार्टी, संजय कुमार स्नेही, लोकहित अधिकार पार्टी औऱ सुमित कुमार यादव समता पार्टी से उम्मीदवार हैं।

 
निर्दलीय उम्मीदवार 

अर्जुन प्रजापती, अबुजर खां, डॉ अभिषेक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, चंदन कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, विक्रांत कुमार सिंह और श्रीराम सिंह निर्दलीय उम्मीदवार हैं। प्रेस कॉन्फ्रेस में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत अन्य मौजूद थे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Chatra Lok Sabhanominationloksabha electionJharkhand News