logo

शिक्षकों की पिटाई के बाद छात्राओं को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, एक ने आत्महत्या करने की कोशिश की

जगूो.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

रांची के रातू में स्थित कृषक उच्च विद्यालय में तीन छात्राओं की इतनी पिटाई की गई कि उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। एक छात्रा ने इतना अपमानित महसूस किया कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने कीटनाशक पी लिया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि  10वीं की दो छात्रा और छठी की एक छात्रा स्कूल नहीं आयी थी। आरोप है कि तीनों लड़कों के साथ पिकनिक स्पॉट पर चली गईं थीं। वहीं शिक्षकों पर आरोप है कि मंगलवार को दिन के तीन बजे विद्यालय के सचिव अशोक महतो, प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी, शिक्षक निरंजन महतो, शिक्षिका श्वेता तिर्की ने लड़कियों को दंड देने का मन बना लिया था, इसके बाद तीनों की जम कर पिटाई कर दी। लड़कियों की  पिटाई छड़ी से की गई। जिससे उनके पैर, जांघ, बांह में काफी चोट आई। दो लड़कियों को रातू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं जिसने जहर खाया है, परिवार वालों ने उसे रिंची अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

लड़कियों का चल रहा प्रेम प्रसंग

स्कूल के सचिव अशोक महतो ने कहा कि लड़कियों का आरोप निराधार हैं। जिस दिन घटना का आरोप लगाया गया है, उस दिन सुबह में नौ बजे असेंबली के बाद से ही  तीनों गायब हो गई थी। तीनों छात्राएं छह लड़कों के साथ किसी पिकनिक मनाने चली गई थी। स्पॉट पर चली गई थी। जहां एक लड़के का बर्थडे मनाया गया। जिस लड़की ने जहर खाने की बात सामने आई है उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। अगर स्कूल में मंगलवार को मारपीट की गई तो  लड़की ने बुधवार को जहर क्यों खाया। सचिव ने कहा है कि उसकी मां ने डांटा है इसलिए लड़की ने जहर खा ली। स्कूल में मारपीट नहीं की जाती है। इस मामले में रातू थाना में मामला दर्ज हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N