logo

अजब-ग़ज़ब : 4 हाथ और 4 पैर के साथ बच्चे ने लिया जन्म, जानिए कहां का है यह हैरान करने वाला मामला

eacdb266-75a0-4158-a5a7-6e5a89231194.jpg

द फॉलोअप टीम, पटनाः
कटिहार में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्‍चे का जन्‍म हुआ है। इस बच्चे के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला वैसे ही खबर आग की तरह फैल गई। बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई बच्चे की एक झलक देखने को बेकरार हो रहा था। मामला बिहार के कटिहार सदर अस्पताल का है।  इस बच्चे को कई लोग कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं, तो कई लोग इसे भगवान का अवतार। अब बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 


हैंडीकैप है बच्चा
डॉक्टर ने बताया कि यह बच्चा फिजिकली हैंडीकैप है और असामान्य है। बच्चे को अनोखा भी नहीं कहना चाहिए। तो वहीं पश्चिम बंगाल के रहने वाले बच्चे के पिता ने कहा कि जन्म से पहले बच्चे की जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड भी कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में कहा था कि बच्चा सही है। अब जन्म के बाद बच्चा आसामान्य है। 


पहले भी ऐसा हुआ है
बताया जा रहा है कि बच्चे की मां कको प्रसव पीड़ा हुआ तो कटिहार के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। भर्ती होने के बाद महिला ने इस अनूठे बच्चों जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। लेकिन हाथ पैर से आसामान्य है। इसे अद्भुत या अजूबा नहीं कहना चाहिए। मेडिकल साइंस में ऐसा पहले भी हुआ है। इससे पहले बिहार के गोपालगंज में भी एक ऐसा ही मामले सामने आया था। जहां एक महिला ने तीन हाथ और तीन पैर वाले बच्चे को जन्म दिया था।