पश्चिमी सिंहभूम
पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड के मेरमेंडा से गुड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर आनंदपुर रेंज के वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपये मूल्य की अवैध साल लकड़ी जब्त की है. वन विभाग ने मौके से 10 पीस साल लकड़ी (बोटा) और एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है.
छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से हुए फरार
जानकारी के अनुसार, तस्कर रात के अंधेरे में ट्रैक्टर पर लकड़ियां लोड कर ले जाने की तैयारी में थे. इसी दौरान वन विभाग की टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गये. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक एवं अन्य तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है. जब्त ट्रैक्टर और लकड़ियों को आनंदपुर वन विभाग परिसर में सुरक्षित रखा गया है.
गुरवार रात की घाट को आज किया गया सार्वजनिक
इधर, पोड़ाहाट वन प्रमंडल क्षेत्र में लगातार अवैध लकड़ी कटाई की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लकड़ी तस्करी लंबे समय से जारी है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से तस्करों के हौसले बुलंद हैं. वहीं, घटना गुरुवार रात की होने के बावजूद देर से सार्वजनिक होने को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
.jpeg)