द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
गुमला की 11 साल की छात्रा आरोही खंडेलवाल ने अपनी कला प्रतिभा के दम पर कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में कक्षा छह में पढ़ने वाली आरोही का नाम ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। स्कूल की वंदना सभा के दौरान उन्हें विश्व रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र देकर
आरोही ने महज 11 वर्ष, 7 माह और 17 दिन की उम्र में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्हें इस क्षेत्र में इतनी कम उम्र में मानद डॉक्टरेट हासिल करने वाली बच्ची के तौर पर रिकॉर्ड में स्थान मिला है। सम्मान समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या माधवी पांडेय ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में कला और संस्कृति के क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचना आरोही की मेहनत, नियमित अभ्यास और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आरोही की इस उपलब्धि से न केवल डीएवी पब्लिक स्कूल बल्कि पूरे गुमला जिले को भी गौरव और नई पहचान मिली है।
