रांची के सीआइपी के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट आशुतोष उपाध्याय का निधन हो गया। वह बरियातू स्थित एक स्विमिंग पुल में तैराकी सीखने गये थे।
रांची में एक बैंक कर्मचारी को घर बुलाकर पीटने का मामला सामने आया है। जहां बंधन बैंक के कर्मचारी राजीव कुमार ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है बकाया पैसे देने के नाम पर घर बुलाकर मेरे साथ मारपीट की गई।
रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के जिकरा फॉल में रविवार को एक छात्र डूब गया। बताया जा रहा है कि छात्र आईटीआई मेजर कोठी के पास रहनेवाला आर्यन उरांव था।
उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में भाग ले रहे एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई है। जमशेदपुर के बर्मामाइंस के रहने वाले मुरामुल्ला सूर्या की मौत रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची दौरा 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची डीसी के निर्देश पर रांची में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।
रातू थाना क्षेत्र के गोबिंदनगर के पास रविवार की दोपहर करीब 2.30 बजे तेज रफ्तार एसयूवी ने वृद्ध दंपती और उनके नाती को रौंद दिया। हादसे में गोपीचंद शाह (70) और रासमनी देवी (65) की मौत हो गई।
मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में बुधवार को होगा। कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पुणे और हैदराबाद के लिए जल्द ही नई फ्लाइट शुरू होने वाला है। एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने इस बारे में बताया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दोनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी।
उत्पाद सिपाही के दौड़ में एक और युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है।
रांची में आरपीएफ स्टाफ ने एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचा लिया। मामला रांची रेलवे यार्ड के पास का है।
राजधानी रांची में ऑटो व ई-रिक्शा वाले हड़ताल पर चले गये हैं। इस वजह से मंगलवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ऑटो व ई-रिक्शा नहीं मिलने से लोग परेशान दिखे।
रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित एक कीमती जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश जमीन माफियाओं द्वार की जा रही है। इस लेकर जमीन माफिया के द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है।