द फॉलोअप डेस्क
रांची के ईरबा स्थित ZA Royal College of Nursing में नर्सेज डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और केक कटिंग के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।

नर्सिंग को सेवा और उम्मीद का पेशा बताया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की चेयरमैन जीनत कौशर ने कहा कि सभी छात्रों को गर्व होना चाहिए कि उन्होंने ऐसे प्रोफेशन को चुना है, जहां लोगों के आंसू पोंछने और उनकी सेवा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि छात्र सिर्फ दीप नहीं जला रहे हैं, बल्कि लोगों के जीवन में आशा की किरण भी जगा रहे हैं। साथ ही छात्रों से मेहनत कर ज्ञान बढ़ाने, माता-पिता और कॉलेज का नाम रोशन करने तथा एक बेहतर नर्स बनकर निकलने का आह्वान किया।

रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां
समारोह के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मौके पर संस्थान की निदेशक डॉ शाहीन कौशर, डॉ नाजनीन कौशर, प्राचार्या ज्योति ग्लोरिया मुंडू, बिंदिया रानी, लीना एक्का, अलीशा खातून, अंजली शाक्या, अजय कुमार, रिया निशी लकड़ा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।