झारखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शनिवार को राज्य के 14 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। रांची का पारा 41 डिग्री रहा।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर के कारण झारखंड में अच्छी बारिश हो सकती है। 7 से 10 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 8 और 9 अगस्त को कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है।
इस बार की गर्मी ने हर साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन कुछ जिलों के लिए राहत की खबर है। झारखंड के पूर्वी व मध्य हिस्सों में गर्जन के साथ अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है।