logo

रांची : कल से राज्य के इन जिलों में बारिश की संभावना, मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी जारी

कल से राज्य के इन जिलों में बारिश की संभावना, मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी जारी

रांचीः
इस बार की गर्मी ने हर साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन कुछ जिलों के लिए राहत की खबर है। झारखंड के पूर्वी व मध्य हिस्सों में गर्जन के साथ अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही व्रजपात की भी आशंका है इसलिए भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने चेतावनी जारी की है। लेकिन जिन जिलों में बारिश नहीं होगी वहां लू यानी हिट भी चलेगी। 


इन जिलों में चलेगी हीट वेब 
सोमवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में लू चलने की संभावना है। ऐसी ही स्थिति 19 अप्रैल को भी रह सकती हैं। इन जिलों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। वहीं संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज के अलावे रांची, बोकारो व आसपास जिले में कुछ जगहो पर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। 


कल गर्म रहा डालटनगंज
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतल तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। तीन दिनों बाद करीब तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। रविवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39. 6 और न्यूनतम 24.8 दर्ज रहा। बता दें कि 18 अप्रैल को न्यूनतम तापमान करीब 24.0 रहेगा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम 42 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 43. 9 डिग्री रहा है।