logo

jharkhand news की खबरें

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 25 लाख रुपए की डकैती मामले में 5 गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर दो स्थित नर्सिंग होम संचालक दीपराज दास के घर 9 अक्टूबर की शाम हुई डकैती मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

सब्जी मंडी बनी रणभूमि, दो गुटों में हिंसक झड़प; 1 दर्जन लोग घायल

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के जगन्नाथडीह मिर्जागंज सब्जी मंडी में रविवार को सब्जी की खरीद-बिक्री के दौरान जाम को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

रांची : बिरयानी देने से मना करने पर ग्राहक ने दुकान संचालक को मारी गोली, आरोपी मौके से हुआ फरार

राजधानी रांची के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बिरयानी को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक ने रेस्टोरेंट संचालक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पंचायत सचिव संघ के महाधिवेशन में कहा- गांव-गांव तक विकास समर्पण से ही संभव 

आज मेदिनीनगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में आयोजित पंचायत सचिव संघ, पलामू के महाधिवेशन में झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

BREAKING : गढ़वा में रेल हादसा: दो ट्रेनों की चपेट में आने से महिला और दो पशुओं की दर्दनाक मौत

जिले के मेराल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हुआ। सोहबरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला और उसके दो पशु दो ट्रेनों की चपेट में आ गए।

महागठबंधन से अलग हुआ JMM, अकेले इन 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा मोर्चा 

बिहार चुनाव में जेएमएम महागठबंधन से अलग हो गया है। मोर्चा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। ये सीटें हैं चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी, जमुई। 

श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

दीपावली के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में रंगोली एवं दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में अस्पताल के सभी विभागों ने सक्रिय रूप से भाग लिया

CUJ के रसायन विज्ञान विभाग ने मनाई डॉ कलाम की 94वीं जयंती, उनके योगदानों को सराहा

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती के अवसर पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के रसायन विज्ञान विभाग के “रासायनिक बंधन क्लब” द्वारा “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु विविध रचनात्मक एवं आलोचनात्मक गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पलामू में गुरुवार शाम करीब 6 बजे पांकी–मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर कोनवाई बस स्टैंड के समीप एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

पलामू : आंगनबाड़ी जा रहे मासूम को स्कूल बस ने कुचला, दो दिनों में दूसरा सड़क हादसा

पलामू जिले में एक बार फिर स्कूली बस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम मयानंद राम की मौत हो गई।

घाटशिला उपचुनाव : JMM के सोमेश और BJP के बाबूलाल आज भरेंगे पर्चा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन आज यानि शुक्रवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

15 साल में 50 लाख से 31.32 करोड़ कैसे हो गयी सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी की संपत्ति, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने उठाये सवाल

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी की संपत्ति में पिछले 15 वर्षों के दौरान हुई भारी वृद्धि पर सवाल उठाए हैं।

Load More