BY Raj Gupta Sep 28, 2026
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा के छात्रों ने दुमका के गोआसोल गांव में सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन (PRA) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई।