टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर साउथ अफ्रीका ने चेज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। रविवार को सेंचुरियन मैदान पर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात दी। इस ऐतिहासिक जीत में क्विंटन डीकॉक व रीजा हैनरिक ने अहम भूमिका अदा की।
सीएम हेमं सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव व पूर्व गृह सचिव राजीव अरुण एक्का से सोमवार को ईडी पूछताछ करेगा। राजीव अरुण को ईडी ने अपने रांची जोनल ऑफिस में दिन के 11 बजे बुलाया है। मालूम हो कि बीते दिनों ईडी ने उन्हें दूसरा समन भेजा था।
प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की महिला और हॉकी टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। महिला हॉकी टीम ने मिजोरम की टीम से पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। जबकि, झारखंड की पुरुष हॉकी टीम ने ओडिशा की टीम क
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का रविवार को द्विवार्षिक चुनाव 2023-25 संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया हुई। जिसमें कुल 773 मतदाताओं ने वोटिंग की। इस बार अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
रिम्स परिसर में 1208 करोड़ की लागत से दो भवनों का निर्माण होगा। एक भवन सुपरस्पेशलिटी भवन का एक्सटेंशन होगा जबकि दूसरा मदर एंड चाइल्ड हेल्थ यूनिट के तौर पर रहेगा। रविवार को रिम्स शासी परिषद की 55वीं बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई। करीब साढ़े चार घंटे
चाईबासा के नक्सल प्रभावित मुफसिल थाना क्षेत्र के अंजदबेड़ा गांव के चिड़ियाबेड़ा टोला जंगल में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आई है। मृतका की पहचान चिडियाबेड़ा टोला नि
रांची के नामकुम प्रखंड अंतर्गत ग्राम चेने महुवाटोली एवं चेने लुपुंगटोली में सरना स्थल की घेराबंदी का शिलान्यास खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया। इसके तहत लुपुंगटोली एवं महुवाटोली सरना स्थल में प्रथम झंडागड़ी एवं सरना प्रार्थना सभा आयोजन किया गया।
झारखंड भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, राज्य की जनता ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम 99वें संस्करण को सुना। प्रदेश भाजपा द्वारा यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न बूथों पर प्रदेश के नेता शामिल हुए। इसके तहत रांची विधानसभा के
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। दिल्ली स्थित राजघाट पर पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। मगर प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन जैसे नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भी पहुंचे। यहां
कोल इंडिया लिमिटेड (सीसीएल) के तत्वावधान में रविवार को रांची में कोल इंडिया मैराथन का आयोजन हुआ। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से मैराथन दौड़ शुरू होकर पिठोरिया से वापस फिर वापस स्टेडियम आई। 42.195 किमी पुरुष वर्ग में जमशेदपुर के अर्जुन टुडू
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को भाजपा के खिलाफ बोलने की ही सजा मिली। वे लगातार भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मुखर हो कर बोलने का काम कर रहे थे।
राजधानी में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। शुक्रवार को रांची में खिली-खिली धूप रही। मगर फिर दोपहर में मौसम केंद्र रांची ने फिर से मौसम के करवट लेने की तात्कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले एक से