झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के छात्रों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सड़क विवाद को लेकर रिम्स के छात्रों और वहां के कर्मियों ने 29 जुलाई को 3 लोगों से मारपीट की थी।
एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की।
लोकसभा में आज कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फिर से बीजेपी की एनडीएम सरकार पर हमला बोला।
30 जुलाई से 1 अगस्त तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सोों मे भारी बारिश होने की संभावना हैं। यह बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर के कारण होगा।
आज रातू रोड स्थित बिड़ला मैदान में ई-रिक्शा चालकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तम यादव ने की। उत्तम यादव का कहना है कि पिछले कई महीनों से नगर निगम एवं ट्रैफिक एसपी के द्वारा ट्रैफिक ई-रिक्शा चालकों को परेशान किया जा रहा है।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के दौरे के दौरान एक मोची से मुलाकात की और बातचीत की। मिली खबर के मुताबिक उन्होंने मोची राम चेत से उनकी दुकान पर लगभग आधे घंटे बात की।
एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शख्स का नाम सत्यजीत सरकार बताया जा रहा है।
लैंड स्कैम मामले में आरोपी राजकुमार पाहन को कोर्ट ने एक लाख का निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया है। इसे भरने के बाद पाहन को गिरफ्तारी से राहत मिल गयी है।
हजारीबाग के बरही में विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ द्वारा रूपेश पांडेय की हत्या के मामले के आरोपी मोहम्मद असलम उर्फ पप्पू मियां की डिस्चार्ज पिटीशन सीबीआई की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई।
विधानसभा में उपाध्यक्ष का होना बेहद ही जरूरी है। उपाध्यक्ष के नहीं होने की वजह से कई तरह की समस्याएँ होती हैं।
आज रांची में लक्जरी होटल की स्थापना को लेकर सरकार और टाटा समूह के साथ हुए एमओयू के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि काफी दिनों से इस कार्यक्रम के लिए मैं प्रयासरत था।
राहुल गांधी से मिलने पहुंचे संसद भवन पहुंचे किसानों को आज मेन गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। इससे नाराज नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी की केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।