logo

रामगढ़ के झारखंड इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 9 मजदूर झुलसे; 7 की हालत गंभीर

वदबताी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में आज सुबह 4 बजे जोरदार हार्नेस ब्लास्ट हुआ। धमाके की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्लांट के कामकाज कुछ समय के लिए ठप हो गए। मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे कि अचानक तेज धमाका हुआ। आग की चपेट में आने से 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी घबरा गए। प्लांट के अंदर धुआं और आग फैलने से मजदूर इधर-उधर भागते नजर आए।


झुलसे मजदूरों के नाम अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, राजू झा, छोटू साव, सुरेश बेदिया और इशया बताए गए हैं। घटना के तुरंत बाद सभी को रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया कि 9 में से 7 मजदूरों की हालत गंभीर है और 80-90 प्रतिशत तक उनका शरीर झुलस चुका है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल अस्पताल रेफर किया गया है।