पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गालूडीह थाना क्षेत्र के हेंदलजुड़ी पंचायत अंतर्गत केंदडांगा टोला में मलेरिया से 14 वर्षीय छात्रा किरण हांसदा की मौत हो गयी। इसके साथ ही जिले में मलेरिया के कारण हुई मौत की संख्या 9 हो गयी है।
गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी के तकरीबन 16 गांव में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। जिला प्रशासन के सिंदरी पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है।