9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह है। समारोह में शामिल होने के लिए रांची रेलमंडल के लोको पायलट एएसपी तिर्की को भी आमंत्रण किया गया है।
लोको पायलट एसोसिएशन पिछले 1 महीने से धरना प्रदर्शन पर बैठा है। हटिया से राउरकेला तक 11 घंटे की ड्यूटी को लेकर इनका यह विरोध चल रहा है। रांची रेल डिवीजन और लोको पायलट इनदिनों आमने-सामने है।