बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवासों के गृह प्रवेश को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती एवं उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने कुल 21 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नये आवास की
जामताड़ा जिले के चंदाडीह-लखनपुर-नारायणपुर रोड पर आज एक दर्दनाक हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय चांदु मंडल के रूप में हुई है, जो सबनपुर गांव का निवासी था।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने डेमोटांड में 'सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट' की स्थापना की है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए 22 जुलाई को इंस्टिट्यूट का भूमिपूजन संपन्न किया गया, जो 6 से 9 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा।
मांडर के लापुंग प्रखंड में आयोजित भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह में कुल 175 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्म
पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां को 22 जुलाई को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा दलभंगा ओपी अन्तर्गत नीमडीह गांव के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छुपाकर रखा गया है। इन विस्फोटकों को सुरक्षा बलों क
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "इस सरकार के घोटाले की श्रृंखला में अब नाम परिवर्तन घोटाला भी शामिल हो गया है। राज्य बनने के बाद अनेक वर्षों तक नाम परिवर्तन संबंधित गजट नोटिफिकेशन मैन्युअल होता था। इसका रजिस्
गुमला जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें खेल तथा पर्यटन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसी कड़ी में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें जिला खेल एवं पर्यटन विभाग द्वारा सिद्दो-कान्हू
देवघर में मंगलवार, 22 जुलाई को टाउन पुल के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बस को एक नाबालिग लड़का चला रहा था। उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और
भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 19 जुलाई (शनिवार) को विशेष वित्तीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिले के 20 पंचायतों में संबंधित बैंकों
जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न की गयी। कुल 697 आवेदनों में से 192 सीटों पर नामांकन को लेकर द्वितीय चरण की सूची तैयार की गयी है
गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़कुड़ा पंचायत के कठकोको गांव में शुक्रवार की शाम हुए बज्रपात की घटना में एक व्यक्ति और एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग अचेत हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव में कटकोको पंचायत को लेकर
एनटीपीसी के बानादाग कोल साइडिंग में उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए जब हाईवा एसोसिएशन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने अचानक कन्वेयर बेल्ट से हो रहे कोल लोडिंग ऑपरेशन को रोकने की कोशिश की। तेज बारिश के बावजूद ग्रामीण डटे रहे और NTPC प्रबंधन के खिलाफ जम