जामताड़ा के बागडेहरी थाना चौकीदार शरद गोप को आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। कांड संख्या 3/25 के तहत जांच जारी है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक टीम इंस्पेक्टर रामबाबू के नेतृत्व में बागडेहरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मुड़ाबेड़िया गांव पहुंची। टीम ने चौकीदार शरद गोप के आवास पर उसकी चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाई।