logo

जामताड़ा में चौकीदार के घर पहुंची ACB की टीम, चल-अचल संपति की जांच; क्या पता चला...

जामताड़ा में चौकीदार के घर पहुंची ACB की टीम, चल-अचल संपति की जांच; क्या पता चला...

जामताड़ा:

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक टीम इंस्पेक्टर रामबाबू के नेतृत्व में बागडेहरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मुड़ाबेड़िया गांव पहुंची। टीम ने चौकीदार शरद गोप के आवास पर उसकी चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाई। बागडेहरी थाना में कार्यरत  चौकीदार शरद गोप के मकान में कुछ दस्तावेजों को खंगालने की जानकारी मिली है। एसीबी को इस दौरान क्या जानकारी मिली है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार ने द फॉलोअप संवाददाता से एसीबी के अधिकारियों के चौकीदार शरद गोप के यहां आने की पुष्टि की। जानकारी दी है कि एक पुराने मुकदमे के सत्यापन के सिलसिले में अधिकारी आए थे। मामला वर्ष 2018 से जुड़ा है। 

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी
बताया जाता है कि चौकीदार शरद गोप के विरुद्ध एसीबी में आय से अधिक संपत्ति से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में मुड़ाबेड़िया के अलावा पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में संपत्ति व आलीशान मकान होने का भी उल्लेख बताया जा रहा है।  इसी शिकायत के आलोक में एसीबी की टीम द्वारा जांच और पूछताछ किये जाने की बात सामने आयी है।

Tags - Jamtara ACB RaidACB Raid on Watchman HouseJharkhand UpdateCrime