BY Siddiquee Altaaf Jan 26, 2024
झारखंड और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला शुक्रवार को शुरू हुआ। टॉस जीतकर झारखंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। झारखंड के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए विदर्भ की पहली पारी महज 200 रन पर समेट दी।