अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, सचिव आनंद सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।