गढ़वा
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, सचिव आनंद सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल में हार जीत मायने नहीं रखती। जो खिलाड़ी खेल भावना के अनुरूप खेलते हैं वह अपने जीवन में एक अलग पहचान बनाते हैं।
.jpeg)
खेल एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका
जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करने की क्षमता विकसित कर पाते हैं। वहीं टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलकनाथ पांडेय ने कहा कि खेल एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज जो देश विकसित है निश्चित ही खेल में भी अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस प्रत्येक वर्ष 23 जून को खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता का परिचय देने के लिए मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को खेल के प्रति जागरुक करना एवं बेहतर फिटनेस बनाए रखना होता है।
.jpg)
खिलाड़ी एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं
इस दौरान सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष ओलंपिक दिवस मनाने का मुख्य थीम पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखना है इस उद्देश्य से प्रत्येक खिलाड़ी एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं। इस अवसर पर आयोजित अंडर-11 बालक वर्ग में अर्णव कुमार दुबे ने दिव्यांशु राज को 3-0 से, अंजली कुमारी ने आयुषी कुमारी पांडेय को 3-0 से, नीतीश कुमार मेहता ने अनिमेष कुमार पांडेय को 3-2 से, हर्षित कुमार पांडेय ने सचिन कुमार को 3-1 से, मयंक राज ने रोहन पाल को 3-0 से वर्षा रानी ने आयुषी कुमारी को 3-0 से आनंद पासवान ने अनुराग पासवान को 3-1 से हराकर चैंपियन हुए। वहीं संघ के सदस्य संजय सिंह, दारोगा पासवान, रोशन धर दुबे, अमोद कुमार पांडेय, ललन कुमार सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव आनंद सिन्हा ने किया।