रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच को लेकर राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। स्टेडियम में दर्शकों को दोपहर 3 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।