जेएमएम ने भारतीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आशंका जाहिर है कि सूबे में होनेवाले राज्यसभा चुनाव में वोटों की खरीद-बिक्री यानी हॉर्स ट्रेडिंग हो सकती है और इसके लिए भाजपा तैयारी कर रही है।
झारखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर हड़कंप मच गया। विधायकों की खरीद -फरोख्त की सूचना पर गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के पुलिस की विशेष टीम ने रांची के कई हाटलों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कोतवाली इलाके के एक नामी-गिरामी होटल से तीन लो