logo

पिता सड़क हादसे में नहीं रहे, मां ने भी RIMS में तोड़ा दम, सोशल मीडिया पर गुहार लगते ही 3 मासूमों का सहारा बने मुख्यमंत्री Hemant Soren

CM32.jpg

बोकारो 

बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया है। सड़क हादसे में पहले पिता सपन मांझी की मौत हो गई, जबकि रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मां लक्ष्मी देवी ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद परिवार के तीन मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। बच्चों की हालत देखकर गांव के लोग भी बेहद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर बच्चों की मदद की गुहार लगते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और बोकारो डीसी को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

DC खुद पूरे मामले की कर रहे मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बोकारो डीसी सक्रिय हुए और सीएम को टैग करते हुए जानकारी दी कि बच्चों की मां का भी देर रात निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि आज बीडीओ और सीओ बच्चों के घर जा रहे हैं। बच्चों के पालन-पोषण और उनकी पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, परिवार को सभी कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। डीसी ने कहा कि पूरे मामले की मॉनिटरिंग वह खुद कर रहे हैं।

यह मामला बरमसिया ओपी क्षेत्र के दुबेकांटा के पास हुए सड़क हादसे से जुड़ा है। हादसे के बाद जिस वाहन से दुर्घटना हुई थी, उसके मालिक ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह भी अपने वादे से पीछे हट गया। राहत की बात यह है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बोकारो डीसी अब बच्चों की हरसंभव मदद के लिए सक्रिय हो गए हैं।


 

Tags - Bokaro Chandankiyari Jharkhand Hemant Soren Road Accident RIMS Ranchi Bokaro DC Orphan Children Social Help Humanity