झारखंड में सिायसी घमासान छिड़ा हुआ है। आज ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने वाली है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह क्या वजह है कि झारखंड का सियासी पारा बढ़ा हुआ है और हेमंत सोरेन को बार-बार ईडी समन भेज रही है।
जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए आज (4 अक्टूबर) को मंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के सामने पेश होना है। ईडी ने पांचवीं बार नोटिस जारी कर उन्हें बुलाया है। हालांकि इस बार भी मुख्यमंत्री के ईडी के कार्यालय जाने के बहुत कम आसार हैं।