गिरिडीह के जंगल अब साइबर ठगों का नया ठिकाना बन गए हैं, जहां अपराधी लोगों के मोबाइल पर APK फाइल का लिंक भेजकर उनका बैंक खाता खाली कर रहे हैं
गिरिडीह में साइबर थाना में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चार मोबाइल और कई सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।