नागालैंड़ के निकाय चुनाव में महिलाओं ने परचम लहराया है। राज्य में कुल 278 सीटों पर निकाय चुनाव हुए थे। इनमें 102 सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
BJP उम्मीदवार पर चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए उनको चुनाव प्रचार रोक देने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने ये एक्शन प बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ लिया है।
टुंडी के नक्सल प्रभावित क्षेत्र खाखुडीह गांव के सेकड़ों ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया है। लोग किसी लोकसभा प्रत्याशी को गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं।
झारखंड के पहले चरण (देश के चौथे चरण) में चार लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। चारों सीटों के लिए कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में झारखंड के 64 लाख 58 हजार 36 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे
झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटों यानी चाईबासा (सिंहभूम), खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है।
सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा को चुनाव आयोग ने गैस सिलेंडर का चिह्न आवंटित किया है। रांची लोकसभा से इसी चिह्न पर पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी चुनाव लड़ेंगे।
झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया है। मिली खबर के मुताबिक नक्सलियों ने मनोहरपुर थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर पोस्टबाजी की है।
लोकसभा चुनाव के दौरान डमी कैंडिडेट पर चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी।
झारखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान भ्रामक और झूठी खबरें स चालने वालों पर चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा। इसे लेकर चुनाव आयोग के ओर से गाइडलाइन जारी की गयी है।
झारखंड में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटा दिया है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए का हिस्सा है।
TMC ने मोदी के अलावा राज्य के कृष्णानगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजमाता अमृता रॉय के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।