logo

चुनाव आयोग मतदाता चोरी कर रहा है, हम वोटरों को अधिकार से वंचित नहीं होने देंगे- केशव महतो कमलेश 

CONGRESS191.jpg

रांची

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश  ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग मतदाता चोरी कर रहा है, लेकिन हम वोटरों को अधिकार से वंचित नहीं होने देंगे। कहा कि हम SIR का स्वागत करते हैं, लेकिन इसकी प्रक्रिया से हमें विरोध है। SIR की प्रक्रिया में योग्य और पात्र व्यक्ति छूटने नहीं चाहिए। पार्टी पूरे राज्य में बीएलए की नियुक्ति कर रही है। 29,000 बूथों में से 17,281 बीएलए की नियुक्ति हो गई है। राज्य में मतदाताओं की मैपिंग हो रही है। 2 करोड़ 64 लाख मतदाताओं की मैपिंग होनी है, लेकिन अभी भी 70 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। SIR के दो चरणों में छह करोड़ मतदाता डिलीट हो गए हैं। अगले चरण में चार करोड़ को हटाने की संभावना है। चुनाव आयोग को नए मतदाता जोड़ने होते हैं, मृत व्यक्तियों को हटाना होता है, लेकिन योग्य व्यक्तियों को भी मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। पहले SIR की प्रक्रिया में नाम कटते थे, अब नाम काटे जा रहे हैं।

प्रदीप यादव बोले, प्रधानमंत्री घूम-घूमकर उपदेश बांट रहे
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री घूम-घूमकर उपदेश बांट रहे हैं। अपनी असफलता छिपाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं। पांच दिनों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम दो बार बढ़ाए गए। महंगाई को जायज ठहराने की कोशिश की जा रही है। रुपये का रिकॉर्ड स्तर पर अवमूल्यन हुआ है। छात्र-युवा आक्रोशित हैं, बेबस हैं और लाचार होकर खुदकुशी कर रहे हैं। 2024 में हुई NEET पेपर लीक मामले पर बनी संसदीय समिति द्वारा दिए गए सुझावों को कचरे के डब्बे में फेंक दिया गया। शैक्षणिक संस्थानों में भाजपा-आरएसएस के विचारों को लागू करने के लिए आरएसएस के लोगों को उच्च पदों पर बैठाया जा रहा है। देश के शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की जगह उनकी पीठ थपथपाई जा रही है। कांग्रेस हर जनहित के मुद्दे पर लड़ रही है।

उठाये ये सवाल 
कांग्रेस नेता ने  कहा कि जनगणना में जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही है, लेकिन मकानों की गणना में मकान मालिक की जाति का उल्लेख 12वें कॉलम में क्यों किया गया, यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है। जातिगत जनगणना और सरना धर्म कोड के मुद्दे पर लड़ाई होगी। जातिगत जनगणना समाज का एक्स-रे है। कौन-सी जाति किस स्थिति में है, इसका पता लगना चाहिए। इसी मापदंड को लेकर विकास योजनाएं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि SIR में बंगाल और बिहार में जो हुआ, वह झारखंड में हम नहीं होने देंगे।


 

Tags - Election Commission stealing voters deprived rights Keshav Mahto Kamlesh