1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की बड़ी कटौती की गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।