रांची
अगस्त महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगाई से थोड़ी राहत लेकर आई है। 1 अगस्त से देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली और कोलकाता में इतने घटे दाम
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये की कमी की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है। वहीं, दिल्ली में सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है और अब इसकी कीमत 2,728 रुपये होगी। नए दाम 1 अगस्त से लागू हो गए हैं।