एक आदमी अपनी कार से निकला और बीच सड़क पर जाकर बैठ गया। उसने तीखी धूप और गर्मी की भी परवाह नहीं की और पालथी मारकर सड़क पर ही बैठ गया।
प बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी आज कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील का काला गाउन पहनकर पहुंची और कहा कि 'बंगाल बुलडोज़र वाला राज्य नहीं है'। दरअसल वे हाईकोर्ट में एक PIL के सिलसिले में आई थीं।
सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल को राज्य में शुभेंदू अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। पार्टी ने उनको विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
पश्चिम बंगाल की नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत 20 राज्यों के एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
बंगाल की ममता सरकार में खेल राज्यमंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने चुनाव नतीजे आने के अगले ही दिन टीएमसी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बदले की जगह बदलाव लाने के संकल्प के साथ प्रदेश की सेवा में जुट जाएं।
पिछले साल 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आये थे तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था कि गंगाजी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती है। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेप और मर्डर का शिकार हुईं मेडिकल स्टूडेंट की मां रत्ना देबनाथ अब विधायक बन गई हैं।
पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया!
बाराबनी विधानसभा सीट पर जैसे ही टीएमसी उम्मीदवार विधान उपाध्याय और बीजेपी के अरिजीत रॉय के बीच मतों का अंतर बढ़ा, कई हिस्सों से हिंसा की खबरें आने लगीं।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 294 सीटों वाली बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 208 सीटों पर जीत हासिल करके प्रचंड जनादेश हासिल किया है।