साहिबगंज जिले के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
साहिबगंज जिले के बरहरवा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक यह आग ऊपरी मंजिल पर लगी है। बताया जा रहा है कि लाखों के सामान और साल 2007 के बाद के पुराने व जरूरी कागजात, जलकर राख हो गए।
रविवार को बरहरवा आरपीएफ के इंस्पेक्टर प्रसनजीत भट्टाचार्य के नेतृत्व में ट्रेनों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में मालदा पटना फरक्का एक्सप्रेस के कोच नंबर D1 में तलाशी के दौरान 3-4 बैग में 325 बोतल बियर बरामद की गई है। इसकी कीमत तकरीबन 32 हजार रुपये है।