द फॉलोअप डेस्कः
साहिबगंज जिले के बरहरवा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक यह आग ऊपरी मंजिल पर लगी है। बताया जा रहा है कि लाखों के सामान और साल 2007 के बाद के पुराने व जरूरी कागजात, जलकर राख हो गए। घटना बुधवार सुबह की है। गनीमत रही कि मरीजों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल दुर्गा पूजा की छुट्टी होने के कारण रिकॉर्ड रूम रविवार से बंद था। कमरे में बैट्रा, इन्वर्टर, बड़ा जेरोक्स मशीन, प्रिन्टर, प्रोजेक्टर के अलावा काम काज के रजिस्टर, हार्ड कॉपी रखे हुए थे। रविवार को कमरा बंद करने के पहले कमरे की बिजली बंद कर दी गई थी, लेकिन कमरे में रखा इन्वर्टर शायद ऑन था। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्वर्टर में शॉर्ट-सर्किट हो गया होगा।

समय पर नहीं पहुंची दमकल
बुधवार तड़के 3:10 बजे सीएचसी से सटे क्वार्टर के ऊपरी मंजिल में रह रहे एक कर्मी ने देखा कि चारों ओर धुंआ फैला है, तब उसे शक हुआ कि कहीं आग लग गयी है। वे सीढ़ियों से नीचे उतरना लगा तो देखा कि ज्यादा धुंआ और आग की लपटें आ रही हैं। उसने तुरंत इसकी सूचना बीपीएम दिनेश कुमार व अन्य कर्मियों को दी। कर्मियों ने दमकल विभाग को करीब 4 बजे सूचना दी। करीब 5.45 बजे दमकल की गाड़ी पहुंची। हालांकि, इसके पहले आग बुझा लिया गया था। कर्मी बताते हैं कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती है तो कुछ दस्तावेज बच जाते।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N